हिसार में विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते प्रधानाचार्य, शिक्षक व कोच।
हिसार। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सेल्फ-डिफेंस बेल्ट टेस्ट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह परीक्षा रविवार को सेल्फ डिफेंस स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल और शारीरिक क्षमता का आकलन किया गया।
सोसाइटी के संस्थापक और प्रसिद्ध सेल्फ डिफेंस कोच रोहतास कुमार की देखरेख में आयोजित टेस्ट में केएल आर्य डीएवी स्कूल से अनुष्का और काफी और देवी भवन स्कूल से दीपांशु ठाकुर और विशाल वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच रोहतास कुमार ने बताया कि छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखाकर उनमें आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का विकास किया जा रहा है। इस उपलब्धि पर दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधन ने खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य संदीप कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।