फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसआईआर में गणना फॉर्म डिजिटाइजेशन की धीमी गति पर 20 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस

Fri, 03 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत गणना फॉर्मों के डिजिटाइजेशन कार्य में धीमी प्रगति पर एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी राजेश खोथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरतने पर 20 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
वीरवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आया कि विधानसभा क्षेत्र के 20 बीएलओ अब तक 10 प्रतिशत से भी कम गणना फॉर्म ही पोर्टल पर डिजिटाइज कर पाए हैं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित सभी अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने सुपरवाइजरों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने अधीन बीएलओ के कार्य की निगरानी और मार्गदर्शन में गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी केवल रिपोर्ट देना नहीं बल्कि कार्य की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी है। भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने सभी नोटिस प्राप्त बीएलओ को तुरंत कार्य में सुधार कर गणना फॉर्मों के डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित कर्मचारियों के निलंबन के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा जाएगा।
5 व 7 जुलाई को मतदान केंद्रों पर रहेंगे बीएलओ
एसडीएम राजेश खोथ ने मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और शीघ्र गणना फॉर्म भरकर जमा करें। उन्होंने बताया कि 5 और 12 जुलाई को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे जहां मतदाता अपने गणना फॉर्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

सात कंट्रोल रूम स्थापित
एसआईआर कार्य के लिए विधानसभा क्षेत्र में सात कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यहां बीएलओ प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक गणना फॉर्मों का डिजिटाइजेशन करेंगे। इन केंद्रों पर इंटरनेट सुविधा और सहयोगी स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है। ये कंट्रोल रूम एसडी महिला महाविद्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय माध्यमिक मॉडल संस्कृति स्कूल हिसार चुंगी, टोल प्लाजा, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ढाणां कलां और घिराय गांव में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें