फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं का टोटा, मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के नए मरीज नहीं किए जा रहे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के उपचार में कारगर दवा और इंजेक्शन का टोटा है। इस वजह से मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के नए मरीजों को दाखिल नहीं किया जा रहा है। रविवार को केवल एक मरीज दाखिल किया गया है। शनिवार शाम तक मेडिकल कॉलेज के म्यूकरमाइकोसिस 70 से अधिक मरीज दाखिल थे। मगर अब वार्ड में ब्लैक फंगस के 65 मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन

दवा की कमी के चलते इनमें से कुछ मरीजों को चिकित्सकों ने छुट्टी देकर घर भेज दिया और कुछ मरीजों की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का एक नया मामला पहुंचा है। अब कुल मरीजों की संख्या 71 हो गई है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 और म्यूकरमाइकोसिस से संबंधित कुल मिलाकर 9 मरीजों की मौत हुई है। अभी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की हिस्ट्री जुटाई जा रही है। दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज में रविवार को भी 9 से 10 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। हालांकि, देर रात तक ऑपरेशन का काम चलेगा।
सोमवार शाम तक का दवा भंडारण
अब मेडिकल कॉलेज के पास केवल सोमवार तक का दवा एवं इंजेक्शन का भंडारण है। यदि सोमवार शाम तक अस्पताल में दवा नहीं पहुंची तो मरीजों की जान पर नौबत आ सकती है। इस वजह से नए मरीज दाखिल नहीं किए जा रहे है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा सरकार को डिमांड भेजी हुई है, लेकिन अब तक दवा नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बनेगा नया ऑक्सीजन प्लांट
डायरेक्टर डॉ. गीतिका ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नया ऑक्सीजन प्लांट बनने जा रहा है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है, जिसका सोमवार को शिलान्यास किया जाएगा। यह ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर्स फंड की तरफ से बनने वाला है। इसके लिए हमने पिछले साल से ही पहले मांग भेजी हुई थी, जो अभी पूरी होने के आसार है। इसके लिए अस्पताल को अनुमति मिल गई है। जल्द ही काम शुरू होगा।
दवा की काफी कमी है
रविवार को म्यूकरमाइकोसिस एक मरीज दाखिल किया गया है। फिलहाल दवा की काफी कमी है। हमारे पास सोमवार तक का दवा का भंडारण है। हमारी ओर से सरकार को मांग भेजी हुई है।
विज्ञापन

- डॉ. गीतिका दुग्गल, डायरेक्टर, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें