फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फाइनेंसर की धमकियों से तंग दुकानदार गायब, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज

Mon, 30 Dec 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। हांसी मार्ग पर खालसा एग्रीकल्चर के नाम से खराद व वेल्डिंग की वर्कशॉप चलाने वाला वार्ड 16 निवासी दुकानदार सुखविंदर सिंह पिछले एक सप्ताह से घर से गायब है। मामले में पुलिस को उसकी पत्नी ने शिकायत दी है। इसमें उसने कहा है कि उसका पति एक फाइनेंसर की ओर से दी जाने वाली धमकियों के चलते घर से लापता हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। महिला अमरजीत कौर ने कहा है कि 21 दिसंबर को उसका पति घर से फतेहाबाद के रतिया के नथवान गुरुद्वारा में सेवा करने के लिए जाने की कहकर गया था। 22 दिसंबर को सुखविंदर सिंह के बेटे ने जब उसकी दुकान में रखी अलमारी खोली तो उसमें पंजाबी भाषा में लिखा एक पत्र मिला।
पत्र में सुखविंदर सिंह ने लिखा है कि उसने विकास वासी बधावड़ जोकि फाइनेंस का काम करता है, उससे पैसे लिए थे। वह उसका ब्याज भी दे रहा है। इसके अलावा एक लाख रुपये भी दे चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी विकास उसके पास फोन करके उसे परेशान करता है।
विज्ञापन

इससे तंग आकर वह घर छोड़ कर जा रहा है। इस संबंध में परिजनों को सुखविंदर सिंह के फोन में एक रिकॉर्डिंग भी मिली, जिसमें कोई व्यक्ति उसे गालियां दे रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त फाइनेंसर 26 दिसंबर को उसके घर पर आकर उसके साथ भी बदतमीजी की और पैसे न देने पर उसे व उसके लड़के को भी जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें