हिसार। बिजली निगम रविवार को भी बकायेदारों के प्रति सख्त मूड में नजर आया। छुट्टी के दिन भी बिजली निगम ने बिल न भरने वाले 56 बकायेदारों के मीटर उखाड़ दिए। इनकी कुल 18 लाख रुपये का बिल बकाया था। जबकि दूसरी ओर अभी तक निगम ने 362 बकायेदारों से कुल 17 लाख रुपये रिकवर भी किए। बिजली निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों से निगम की ओर से डिफाल्टरों से बिल रिकवर किए जा रहे हैं। ऐसा न करने पर उनके मीटर उखाड़कर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। इसी के तहत यह मुहिम रविवार को भी जारी रही।