फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: त्योहारी रौनक के बीच हांसी नगर परिषद की कार्रवाई से भड़के दुकानदार

Wed, 04 Nov 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नगर परिषद के कर्मचारियों से बहस करते दुकानदार। 
विज्ञापन
हांसी। दिवाली के लिए बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। प्रताप बाजार, सदर बाजार, बड़सी गेट और अंदर उमरा गेट सहित शहर के प्रमुख बाजार में दुकानों पर सजे सामान और आकर्षक सजावट लोगों को लुभा रही है। व्यापारियों को त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। हालांकि नगर परिषद की कार्रवाई से दुकानदारों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सदर बाजार में नगर परिषद कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच मंगलवार को तीखी बहस हुई। व्यापारियों ने त्योहार के समय दुकानों की फोटो खींचकर चालान करने की कार्रवाई पर रोष जताया। दिवाली के लिए सजकर तैयार हैं।
हांसी व्यापार संघ के जिला प्रधान एवं सदर बाजार कपड़ा मार्केट के प्रधान देवेंद्र मेहता ने कहा कि त्योहार के दिनों में दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है। ऐसे समय में नगर परिषद के कर्मचारी दुकानों की फोटो खींचकर चालान करने पहुंच रहे हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद से त्योहार के दौरान दुकानदारों को नाजायज रूप से परेशान नहीं करने की अपील की। देवेंद्र मेहता ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई इसी तरह जारी रही तो व्यापारी बाजार बंद करने और नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय व्यापारियों को राहत मिलनी चाहिए न कि उनकी मुश्किलें बढ़ाई जाएं।
दुकानदार रेशमा मेहता ने बताया कि बाजारों में धीरे-धीरे ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। लोगों में दिवाली की खरीदारी को लेकर उत्साह है। उम्मीद है कि इस बार त्योहार पर अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें