फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: म्हारी सड़क परियोजना के तहत शहर की 116 सड़कें होंगी दुरुस्त, नगर निगम ने जारी किया टेंडर, सभी 20 वार्डों में एक साथ शुरू करवाए जा रहे काम

विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते मेयर। 
विज्ञापन
हिसार। म्हारी सड़क परियोजना के तहत नगर निगम प्रशासन ने शहर की 116 सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। सभी 20 वार्डों में एक साथ विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। कई प्रमुख मार्गों पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

निगम का लक्ष्य अगले छह महीने में सभी चिह्नित सड़कों को दुरुस्त करने का है ताकि लोगों को गड्ढों और टूटी सड़कों से राहत मिल सके।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से खस्ताहाल सड़कों, जलभराव और टूटे रास्तों की समस्या को देखते हुए यह योजना बनाई गई है। टेंडर के तहत 116 सड़कों का निर्माण और मरम्मत करवाई जाएगी। निगम प्रशासन ने ठेकेदारों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इन वार्डों में बनेंगी सड़कें
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, वार्ड 14 में सबसे अधिक 33 गलियों को दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके अलावा वार्ड एक में चार, वार्ड तीन और चार में आठ-आठ, वार्ड पांच में तीन, वार्ड सात में एक, वार्ड आठ और नौ में दो-दो, वार्ड 10 में एक, वार्ड 12 में सात, वार्ड 13 में 11, वार्ड 17 में एक, वार्ड 18 में पांच और वार्ड 20 में 26 गलियों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-
म्हारी सड़क एप पर आने वाली शिकायतों के आधार पर सड़कों को दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगाया गया है। कुछ सड़कों की मरम्मत हो चुकी है। शेष 116 सड़कों पर भी जल्द काम पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- सुनील लांबा, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें