फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने 13 व्यापारियों को भेजा नोटिस, शेड के अंदर से सामान नहीं उठाया तो सोमवार से कटेगा चालान

विज्ञापन
अनाजमंडी में गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान नमी चेक करते खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारी व मार्? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जैसे-जैसे फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने लगी है, वैसे-वैसे नई अनाज मंडी में माल बेचने आए किसानों व आढ़तियों को सुविधाओं का टोटा सताने लगा है। यहां पर समस्या यह है कि आढ़तियों को माल रखने के लिए मंडी के शेड के अंदर जगह नहीं मिल रही है, वहीं सफाई न होने के कारण किसानों का मंडी में खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। इन सबके बीच मार्केट कमेटी ने 13 व्यापारियों को नोटिस भेजकर रविवार शाम तक शेड के अंदर रखे सामान को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सामन न हटाने पर सोमवार से चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में हैं कुल छह शेड
नई अनाज मंडी में कुल छह शेड हैं, जहां व्यापारियों का माल शेड के भीतर रखा हुआ है। द ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के जिला प्रधान छबीलदास केडिया का आरोप है कि शेड के अंदर जगह न मिलने व सफाई न होने की समस्या को मार्केट कमेटी के अधिकारियों के सामने कई बार रख चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हो पाया है।
हड़ताल का नहीं दिखा असर, 140 किसानों से खरीदी 6304 क्विंटल फसल
नई अनाज मंडी में वीरवार को हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। वीरवार शाम तक हिसार व बालसमंद मंडी के कुल 140 किसानों से 6304 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई, जिनमें हिसार से 123 किसानों से 5324 क्विंटल गेहूं व बालसमंद मंडी से 17 किसानों से 980 क्विंटल गेहूं की खरीद शामिल है। शाम को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अंकिता चौधरी नई अनाजमंडी पहुंची, जहां उन्होंने 30 मिनट तक मंडी का औचक निरीक्षण कर समस्याओं को जाना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से गेहूं का उठान जल्दी करने को कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त के आने की सूचना से हड़कंप
नई अनाज मंडी में वीरवार सुबह से ही डीसी डॉ. प्रियंका सोनी के आने की सूचना पर दिनभर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व मार्केट कमेटी के अधिकारी सचेत दिखे। दोपहर 12 बजे से दोनों विभागों की टीमें फील्ड में रहीं और आने वाले माल की सरकारी खरीद करती रही। पांच घंटे बाद भी जब डीसी नहीं पहुंची तो टीम ने राहत की सांस ली।
शेड के अंदर जगह न मिलने के कारण माल को बाहर रखना पड़ रहा है, जिससे माल खराब होने का डर है। आने वाले दिनों में फसलों की खरीद बढ़ने से परेशानी भी बढ़ने वाली है।
- छबीलदास केडिया, जिला प्रधान, द ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन, नई अनाज मंडी।
शेड के अंदर से सामान हटाने पर 13 व्यापारियों को नोटिस भेजा है। अगर रविवार शाम तक माल नहीं उठाया तो सोमवार से चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- जयपाल, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें