फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रुपये भेजने का झांसा देकर 94 हजार की लगाई चपत

Sun, 30 Aug 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। साइबर ठगों ने बैंक खाते में 20 हजार रुपये भेजने का झांसा देकर बिजली विभाग के शिफ्ट अटेंडेंट सुरेंद्र कुमार से 94 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने पहले उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये आने का फर्जी संदेश भेजा और उसमें दिए लिंक पर क्लिक करवाया।
विज्ञापन

लिंक खोलते ही खाते से रकम कटनी शुरू हो गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना हांसी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सुलचानी निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि 6 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम सौरभ बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में 20 हजार रुपये भेज रहा है। इसके बाद आरोपी ने 20 हजार रुपये आने का टेक्स्ट मैसेज भेजा।
सुरेंद्र ने मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद बैंक खाते का बैलेंस चेक करने पर 20 हजार रुपये कटे मिले। उसने आरोपी को फोन कर जानकारी दी तो उसने रकम वापस करने का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल को हैक कर लिया और खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने मोबाइल पर भेजा गया टेक्स्ट मैसेज और लिंक भी डिलीट कर दिया। बाद में उसे साइबर ठगी का पता चला। उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को बैंक स्टेटमेंट उपलब्ध कराई। सुरेंद्र ने आरोपी का पता लगाकर ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें