फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शीला देवी बनी सर्वसम्मति से बनीं पंचायत समिति की चेयरपर्सन

Tue, 11 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में चेयरपर्सन शीला देवी का स्वागत करते पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव व दिनेश भुटानी। 
विज्ञापन
हांसी। वार्ड-18 की पंचायत समिति सदस्य शीला देवी सर्वसम्मति के साथ खंड प्रथम के पंचायत समिति की चेयरपर्सन बनीं। चुनाव में 29 में से 28 सदस्य पहुंचे। केवल पूर्व चेयरपर्सन नीलम महला नहीं पहुंचीं। वहीं वाइस चेयरमैन का चुनाव बाद में होगा। समिति की एक बैठक 31 मार्च से पहले आयोजित की जाएगी। ताकी समिति के विकास कार्यों के लिए आए करीब 4 करोड़ रुपये की ग्रांट का वितरण हो सके।
विज्ञापन

पंचायत समिति की चेयरपर्सन के चुनाव के लिए सदस्य सुबह नौ बजे से भाईजी होटल में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। चुनाव के लिए सभी सदस्य सुबह 11 बजे मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव व विधायक विनोद भयाना के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भुटानी के नेतृत्व में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में पहुंचे। चुनाव को लेकर पुलिस बल भी उपस्थित रहा। सदस्यों की जांच कर उन्हें अंदर जाने दिया गया। डीडीपीओ नरेंद्र सिंह व बीडीपीओ अशोक मेहरा की मौजूदगी में चुनाव हुआ। चुनाव के लिए शीला देवी ने नामांकन किया। उनके नामांकन के बाद करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया गया। अन्य कोई नामांकन न आने के बाद सर्वसम्मति से शीला देवी को चेयरपर्सन चुन लिया गया। चुनाव के लिए लाई गई ईवीएम की जरूरत नहीं पड़ी।
बता दें कि दो वर्ष पहले हुए चेयरपर्सन की चुनाव में भी शीला देवी उम्मीदवार थी। तब वह सात वोट से नीलम महला से हार गई थी। जिसके बाद अब दो महीने पहले नीलम महला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। जिसमें 29 में से 26 सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट किया था।
विज्ञापन


शीला देवी ने पास नहीं होने दी थी बैठक
पंचायत समिति सदस्यों की दो वर्षों में 11 बैठक हुई। इसमें से केवल दो बैठक ही पास हुई। अन्य कोई बैठक पास नहीं हो सकी। हर बैठक में शीला देवी व उनके साथी सदस्यों ने जमकर विरोध किया। कोरम पूरा न होने के कारण लगातार बैठकें रद्द हुईं। जिसके कारण ग्रांट का उपयोग भी नहीं हो सका। अब 31 मार्च से पहले बैठक कर ग्रांट का उपयोग करवाया जाएगा।

हम सब सदस्य मिलकर ऐसा कार्य करेंगे की समाज में हमारा अलग ही नाम हो। ग्रांट का वितरण कर विकास कार्य करवाए जाएंगे।- शीला देवी, चेयरपर्सन,
पंचायत समिति सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुनी गई। चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। वाइस चेयरमैन का पद अभी डिनोटिफाई नहीं हुआ। जैसे ही राज्य चुनाव आयोग की तरफ से शेड्यूल जारी होगा तब चुनाव करवाया जाएगा। - नरेंद्र सिंह, डीडीपीओ, हिसार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें