फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आश्रम की लड़कियां भी भूख हड़ताल कर गेट पर बैठी

Sat, 31 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम प्रकरण के चलते शिफ्ट कर दूसरे आश्रम में रखी गई कुछ लड़कियों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल कर दी। इन लड़कियों ने वापस आश्रम में भेजे जाने की मांग रखी। भूख हड़ताल करने वाली लड़कियां कई घंटे तक आश्रम के गेट पर बैठकर विरोध जताती रही।
विज्ञापन


आश्रम प्रकरण में लड़कियों और लड़कों से वहां से शिफ्ट करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है। लड़कियों को दूसरे आश्रम और लड़कों को बाल भवन में रखा गया है।

वीरवार को लड़कों ने वापस आश्रम भेजे जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर दी थी। शाम को एसडीएम अशोक बंसल सहित अन्य अधिकारियों ने बच्चों को मना लिया था। बच्चों को उनकी डिमांड पर शाही पनीर की सब्जी दी गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दूसरे आश्रम में रखी गई लड़कियों ने खाने का बहिष्कार कर दिया। सुबह के समय छात्राओं ने खाना लेने से इंकार कर दिया। पांच से छह लड़कियों ने दोपहर के समय भी खाने का बहिष्कार जारी रखा। दोपहर के समय लड़कियां अपने कमरे छोड़कर गेट पर आकर बैठ गईं।

पुराने आश्रम से जुड़ी महिला केयर टेकर इन लड़कियों के पास पहुंची। आश्रम के गेट के बाहर की ओर से केयर टेकर लड़कियों से कई घंटे तक बातचीत करती रही। शाम करीब छह बजे लड़कियां अपने कमरों में चली गईं। अंदर जाने के बाद भी लड़कियों ने भोजन ग्रहण नहीं किया।

बात मानने से किया इंकार
जिला बाल संरक्षण अधिकारी परिणीता गोस्वामी दोपहर को लड़कियों को मनाने के लिए पहुंची। उन्होंने लड़कियों से अनुरोध किया कि खाना खा लें। खाना छोड़कर बैठी लड़कियों ने अधिकारियों की बात मानने से इंकार कर दिया।

हमने इस बारे में प्रशासन को सूचित कर दिया है। प्रशासन की ओर से ही इस पर काम किया जाएगा। हमने लड़कियों की पूरी बातचीत अधिकारियों का बता दी है। दो लड़कियों ने वापस अपने घर जाने के लिए भी पत्र लिखा है। वह पत्र भी प्रशासन को सौंपा जा चुका है।  -विजय भृगु, आश्रम संचालक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें