फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी फाइटर : विजय वर्मा

Sat, 31 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी फिल्म फाइटर हरियाणवी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। तकनीकी स्तर पर यह फिल्म अब तक की हरियाणवी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी।
विज्ञापन


यह बात फिल्म के निदेशक और मुख्य एक्टर विजय वर्मा ने सनसिटी सिनेमा में फिल्म रिलीज होने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर फिल्म की मुख्य नायिका नीतू वर्मा, सनसिटी के निदेशक सुनील गोयल व शशि लोहिया भी उपस्थित थे।

वर्मा ने बताया कि यह फिल्म हरियाणवी संस्कृति, प्यार व सम्मान को बचाने की फाइट दिखाती है। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का भी संदेश देती है। वर्मा ने कहा कि फिल्म की खास बात इसके फाइट सीन हैं, जो दबंग टू में फाइट सीन का निर्देशन करने वाले जब्बार खान ने फिल्माए हैं। फिल्म पूरे हरियाणा में रिलीज की गई है और सब जगह से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में विजय वर्मा ने बताया कि हरियाणा सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। आज हरियाणा भाषा और हरियाणवी कलाकार बॉलीवुड में धूम मचा रहे हैं, लेकिन हरियाणा सरकार हरियाणवी कलाकारों को तवज्जो नहीं दे रही है।

फिल्म की शूटिंग मुम्बई, झज्जर, नारनौल व नैनीताल में हुई है। फिल्म का संगीत मुकेश वर्मा ने दिया है और गायन में सोमवीर और मीनाक्षी पांचाल ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश दहिया ने इस फिल्म में खलनायक की भूमिका भी निभायी है।
विज्ञापन


अब किसी से कम नहीं हरियाणा की लड़कियां : नीतू
 फिल्म की अदाकारा नीतू वर्मा ने कहा कि हरियाणा की लड़कियां अब किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही हैं। कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम हरियाणा की सोच अब बदल रही है। इस फिल्म में भी कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें