फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बोगा राम कॉलोनी व आर्य नगर में लंबे समय से सीवरेज का पानी हो रहा ओवरफ्लो, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बोगा राम कॉलोनी व आर्य नगर में सीवरेज के ओवरफ्लो होकर सड़कों व गलियों में पानी भरने की समस्या बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो की समस्या तो पिछले लंबे समय से चल रही है। लोग बेबस होकर मुश्किल झेलने के लिए मजबूर हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर उसके बाद भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे। स्थानीय लोग विभाग के अधिकारियों से बेहद खफा हैं। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से चल रही है। विभाग के तमाम अधिकारियों को इसके बारे में कई बार कह चुके हैं। विभाग के कर्मचारी अस्थाई रूप से समाधान करके चले जाते हैं, लेकिन उनके जाने के कुछ समय बाद ही मैनहोल से पानी फिर ओवरफ्लो होने लगता है। मोहल्ला निवासियों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। ओवरफ्लो होने वाला पानी गलियों में भरने लगता है, जिससे मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में समस्या और भी अधिक हो जाती है।


जल्द होगा समाधान : विधायक
विधायक विनोद भयाना ने बताया कि उनके संज्ञान में पहले यह मामला नहीं आया था। अब वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें