फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीवरेज जाम, अभी भी कई क्षेत्रों से नहीं हो रही पानी की निकासी

विज्ञापन
हांसी सेक्टर छह के पार्क में जमा पानी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हांसी। शहर में बारिश के दस दिन बाद भी कई क्षेत्रों में अभी भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। सीवरेज जाम होने से क्षेत्रों से पानी की निकासी नही हो रही है। जिसके चलते अभी भी अस्थायी पाइप लाइन के माध्यम से बरसाती पानी की निकासी की जा रही है।
विज्ञापन

निकासी न होने से आमजन परेशान हैं। सेक्टर छह की अधिकांश सड़कों से पानी की निकासी हो गई, लेकिन पार्कों में भी अभी तक गंदा पानी भरा है। इसके अलावा शहर में अभी हाउसिंग बोर्ड, काठ मंडी रोड, मुल्तान कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, कर्ण कुंज, कृष्णा कॉलोनी की गलियों में भी जलभराव की समस्या है। जगदीश कॉलोनी में पंप लगाकर पानी हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी में डाला जा रहा है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या भी बनी हुई है। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के पास शिकायतें भी आ रही हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

बारिश के बाद काफी समस्याएं आ रही हैं। सबसे ज्यादा सीवरेज की समस्या है। क्योंकि कई जगह से मिट्टी का कटवा हुआ व कचरा सीवरेज में फंस गया है। सीवरेज की शिकायतों को दूर किया जा रहा है। इसमें 3-4 दिन का समय लगेगा।- संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें