फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नवदीप कॉलोनी की सड़कों पर सीवर का पानी, राहगीरों को ही रही परेशानी

विज्ञापन
नवदीप कॉलोनी की सड़क पर फैला पानी। 
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर एरिया में बसी नवदीप कॉलोनी में फिर से सीवर ओवरफ्लो की समस्या पैदा हो गई है। हालात यह है कि सड़कों पर सीवर का गंदा पानी जमा है। मजबूरी में लोगों को इस पानी में होकर ही गुजरना पड़ रहा है। लोग अधिकारियों से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उधर विभाग का कहना है कि इस समस्या के अस्थायी समाधान को लेकर लगाया गया टेंडर वीरवार को खोला जाएगा। जल्द ही लोगों को इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि नवदीप कॉलोनी के लोगों को बार-बार इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों की मानें तो जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग की मानें तो डिस्पोजल बनाकर ही इस समस्या का समाधान हो सकता है और डिस्पोजल के लिए जेल विभाग से जमीन मांगी गई है। जब तक जमीन नहीं मिलती, तब तक इस समस्या का अस्थायी समाधान कर दिया जाएगा।



- बार-बार कॉलोनी के सीवर ओवरफ्लो करते रहते हैं। इस कारण से बारिश न होने पर भी गलियों में पानी भरा रहता है। बारिश में तो हालात और भी बुरे हो जाते हैं। - कृष्णा बेनीवाल
विज्ञापन


- सीवर ओवरफ्लो होने से आसपास के एरिया में बदबू फैल जाती है। इस पानी में मच्छर भी पैदा होने लगते हैं। इस समस्या के कारण जिंदगी नरक बन गई है। - अमित जांगड़ा
- अगर समस्या के स्थायी समाधान में कम लगता है तो विभाग कोई ऐसा रास्ता निकाले, जिससे लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके और बार-बार यह समस्या न आए। - संजीव वर्मा

- अब तो हम इसकी शिकायत करके भी थक गए हैं। इस समस्या के कारण हमारा घर से बाहर निकला भी दुभर हो गया है। विभाग इस समस्या का जल्द समाधान करे। - जिले सिंह

-



इस समस्या का अस्थायी समाधान किया जाएगा। इसे लेकर जेल के पीछे एक मैनहोल से लेकर आजाद नगर की दो नंबर गली तक एक अस्थायी लाइन बिछाई जाएगी। इस लाइन के एक तरफ मोटर लगाकर कॉलोनी के सीवर का पानी लिफ्ट करके इस लाइन के माध्यम से आगे पहुंचाया जाएगा। इसे लेकर टेंडर लगाया था, जो वीरवार को खोला जाएगा। इस कार्य पर करीब 25 लाख रुपये खर्च आएगा। - बलकार सिंह, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग

-

लोगों के विरोध के बाद दो घंटे में बना डाली सड़क
संत नगर में लोगों के विरोध के बाद बुधवार को नगर निगम के ठेकेदार ने दो घंटे में ही सड़क बना दी। इससे पहले मंगलवार को निगम के ठेकेदार ने लोगों के विरोध के बावजूद सीसी की सड़क को उखाड़ दिया था। लोगों का कहना था कि सड़क सही हालत में है। इसे दोबारा से बनाने की जरूरत नहीं है। मगर ठेकेदार ने लोगों की एक न सुनी तो जेसीबी से पूरी सड़क को उखाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें