फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नवदीप कॉलोनी व सूर्य नगर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा पानी

Mon, 02 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। सूर्य नगर की मुख्य सड़क पर जमा  सीवर का दूषित पानी।
विज्ञापन
हिसार। नवदीप कॉलोनी व सूर्य नगर की मुख्य सड़क पर सीवर ओवरफ्लो होने से दूषित पानी भरा हुआ है। इस कारण से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवदीप कॉलोनी निवासी मंदीप ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से सीवर समस्या गहराई हुई है। इसे लेकर वह अधिकारियों के अलावा मंत्रियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। अधिकारी हर बार आश्वासन देते हैं कि इस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा, लेकिन इसे लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। पिछले दिनों जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी यहां का निरीक्षण किया था। मगर आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। उधर सूर्य नगर निवासी संदीप सोनी ने बताया कि करीब 10 दिनों से मैनहोल ओवरफ्लो कर रहा है, जिस कारण से सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। लोगों को मजबूरी में इस गंदे पानी में होकर ही गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें