फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से एक साथ 7 मरीजों को मिली छुट्टी, पिछले तीन दिन से नहीं कोई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 7 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिली है। वहीं राहत की बात है कि तीन दिन से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में मरीजों की संख्या घटने लगी है और चिकित्सक भी मरीजों का ऑपरेशन के लिए समय पर जांच कर पा रहे हैं।
मरीज कम होने से सीटी स्कैन और एमआरआई की जांच रिपोर्ट भी जल्द मिल रही है। शुक्रवार को अस्पताल में ओरल सर्जन और ईएनटी विभाग की टीम ने एक जबड़े व एक नाक का ऑपरेशन किया। यह दोनों ही ऑपरेशन सामान्य हुए। पिछले तीन दिनों से लगभग सामान्य ऑपरेशन ही हो रहे हैं, क्योंकि समय पर ऑपरेशन होने से फंगस ज्यादा नहीं फैल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नया मरीज दाखिल
शुक्रवार को म्यूकरमाइकोसिस का एक नया मरीज दाखिल किया है और सात मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया है। शुक्रवार को भी कोई मौत नहीं हुई है, जो राहतभरी बात है।
- डॉ. अनूप ग्रोवर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें