आरोप लगाया गया है कि पुरुष पुलिस अधिकारियों ने महिला प्रदर्शनकारियों और शांतिपूर्वक बैठे बुजुर्गों के साथ धक्का-मुक्की, बदतमीजी व मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हुए।
सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में शनिवार को हांसी में प्रदर्शनकारियों हुए लाठी चार्ज को लेकर धरना न्याय समिति ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, राज्य मानवाधिकार आयोग और केंद्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। सीआईए इंचार्ज कप्तान सिंह ने उनकी तरफ एके-47 तानकर गोली चलाने की धमकी दी जिससे उनमें वह भय उत्पन्न हो गया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने उन पर पत्थराव किया। साथ ही उन पर लाठी चार्ज भी किया गया। इस लाठी चार्ज में सैकड़ो लोगों को चोटें आईं।
एके-47 दिखाने का वीडियो वायरल
प्रदर्शन के दौरान सीआईए इंचार्ज कप्तान सिंह द्वारा प्रदर्शनकारियों को एके-47 दिखाने का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें कप्तान सिंह सीआईए के एक अन्य कर्मचारी के हाथ में से एके-47 लेने की कोशिश करते हैं लेकिन वह कर्मचारी हथियार नहीं देता। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश क। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का भी प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंकने का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
पांच पुलिसकर्मियों सहित करीब 25 लोग हुए घायल
शनिवार को हांसी में हुए लाठीचार्ज में पांच पुलिस कर्मियों सहित करीब 25 लोग घायल हुए। घायलों मे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी शामिल है। घायलों का विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
हिसार जिला प्रशासन ने धारा 163 लगाई
हिसार जिला प्रशासन इस आंदोलन को देखते हुए धारा 163 लगा दी है जो आगामी आदेशों तक लागू रहेगी। इसके तहत किसी एक स्थान पर चार से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही शहर के 200 मीटर के दायरे में वाहन भी खड़े करने और हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।