हिसार। महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में सीनियर सिटीजन के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें नागरिक अस्पताल में प्राइवेट अस्पताल जैसी सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए अस्पताल में सीनियर सिटीजन कॉर्नर का विस्तार किया जा रहा है।
जनवरी महीने से बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष सिटीजन कॉर्नर में आकर बैठ सकेंगे और अच्छी सुविधाओं के साथ अपना इलाज करा सकेंगे। उन्हें अस्पताल में आकर इलाज के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो सीधा अस्पताल से सिटीजन कॉर्नर आ सकते हैं। यहां से आपको सहायिका ओपीडी लेकर जाएगी और आपको जिस डॉक्टर को दिखाना है। आपकी पर्ची बनवाकर वहां बैठाकर आएगी। इसके बाद अगर आपको दवा भी दिलवाई जाएगी।
हमारी कोशिश है कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो
नागरिक अस्पताल के पीएमओ रीना जैन का कहना है कि हमारी कोशिश ये ही है कि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को कोई परेशानी न हो। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए अस्पताल में सीनियर सिटीजन कॉर्नर का विस्तार किया जाएगा। यहां उन्हें टीवी, व्हीलचेयर और सहायिका की सुविधा मिलेगी। इससे ये फायदा होगा, जो सीनियर सिटीजन अकेले आएगा तो उसे परेशान नहीं होना पड़ेगा।
ये मिलेंगी सुविधाएं
दवा दिलाने के लिए सीनियर सिटीजन को सहायिका मिलेगी।
बीपी चेक सीनियर सिटीजन कॉर्नर में ही होगा।
सीनियर सिटीजन को सहायिका ही ओपीडी में लेकर जाएगी
सीनियर सिटीजन को मैगजीन पढ़ने की सुविधा मिलेगी
वेटिंग रूम में बैठकर टीवी देख सकेंगे।
रोजाना आते है 40 से 50 सीनियर सिटीजन
सीनियर सिटीजन कॉर्नर पर मौजूद सहायिका ने बताया कि अभी यहां रोजाना 40-50 मरीज आ रहे हैं। जब शिविर लगाया जाता है तो यह संख्या 100-200 तक पहुंच जाती है। अभी काम चल रहा है। इससे अकेले अस्पताल में आने वाले सीनियर सिटीजन को काफी राहत मिल सकेगी।
लैब का भी होगा विस्तार
- खून
-बलगम
- यूरिन
-शुगर
-बीपी
दो चरणों में होगा अस्पताल का काम
पहले चरण में इमरजेंसी और ओपीडी का सुंदरीकरण किया गया है। दूसरे चरण में लैब और सिटीजन कॉर्नर का विस्तार होना है। इससे मरीजों को सुविधा मिल सकेगी और वह आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे और उन्हें समय पर रिपोर्ट मिल सकेगी।