फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नए जिला सचिवालय के लिए नई जगह का चयन शुरू, तीन संभावित स्थलों का किया निरीक्षण

Thu, 29 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी में नए सिरे से जिला सचिवालय बनाने की योजना पर डीसी राहुल नरवाल ने बुधवार को एसडीएम राजेश खोथ और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों के साथ मंथन किया। बैठक में शहर में एचएसवीपी की उपलब्ध खाली जमीनों का ब्योरा लिया गया और तीन संभावित स्थल चिह्नित किए गए। इसके बाद सभी जगहों का निरीक्षण किया गया। डीसी ने कहा कि जमीन के लिए एचएसवीपी के साथ पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

पहला स्थल दिल्ली रोड स्थित सेक्टर 3 की 42 एकड़ जमीन में से दस एकड़ का है। यहां पर वर्तमान में 32 एकड़ पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना था। दूसरा स्थल शेखपुरा के पास साढ़े 11 एकड़ जमीन है, जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना है। तीसरा स्थल मौजूदा जिला सचिवालय के साथ लगती सेक्टर 5 की साढ़े सात एकड़ कॉमर्शियल जमीन और ढाई एकड़ बैंक्वेट हॉल की जमीन है। दोनों मिलाकर कुल दस एकड़ जमीन सचिवालय निर्माण के लिए उपलब्ध होगी।

सचिवालय में 37 नए कार्यालयों की आवश्यकता :
नए सचिवालय में कुल 37 नए कार्यालयों की आवश्यकता है। इनमें डीसी कार्यालय के साथ एडीसी, सीटीएम और विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी कार्य करेंगे। वर्तमान में डीसी का कैंप ऑफिस लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में है, जबकि एसडीएम आवास को डीसी आवास बनाया गया है।
विज्ञापन

सचिवालय के विस्तार की योजना और चुनौती :
मौजूदा सचिवालय में ग्राउंड फ्लोर और दो तल हैं। पहले तल पर एसपी कार्यालय और दूसरे तल पर डीसी कार्यालय है। तीसरे तल पर विस्तार की योजना लोकनिर्माण विभाग ने अस्वीकार कर दी है, क्योंकि 2011 में बने भवन की संरचना केवल दो तल के लिए ही स्थिर है।

बदली जा सकती है सीवरेज-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जगह :
सेक्टर 3 में वॉटर और सीवरेज प्लांट बनाए जाने की योजना थी लेकिन अब जिला सचिवालय के लिए इस जमीन को प्राथमिकता दी जा रही है। डीसी ने कहा कि अगर सचिवालय इस जगह बनेगा तो प्लांट की जगह बदली जा सकती है।

सेशन कोर्ट के लिए भी चल रही तैयारी :
हांसी में सेशन कोर्ट भी बनाई जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 9 जनवरी को हांसी दौरे के दौरान इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। कोर्ट परिसर का नया भवन इसी जमीन पर बन सकेगा।

::::::::::::::::
जिला सचिवालय के विस्तार के लिए जमीन चिह्नित की है। इसके लिए डीसी के साथ हमने निरीक्षण किया था। जल्द ही इस पर काम शुरू होेन की उम्मीद है। - राजेश खोथ, एसडीएम, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें