फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोजाना खाना खिलाने वाली बच्ची पर ही कुत्तों का हमला, तीन जगह काटा

विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल मुस्कान। 
विज्ञापन
हिसार। शहर में बुधवार को रोजाना खाना खिलाने वाली 10 साल की बच्ची को ही कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। कुत्तों ने बच्ची को तीन जगह पर काटा। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसका टीकाकरण किया। वहीं, जयदेव की ढाणी जा रहे एक युवक पर भी आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची मुस्कान ने बताया कि जिंदल पुल की मछली मार्केट के पास रोजाना कुत्तों को खाना खिलाती थी। बुधवार को वह खाना खिला रही थी तो कुत्ते ने झुंड सहित उस पर हमला कर दिया। उसे हाथ और पैर पर तीन जगह काट लिया। गली में मौजूद युवक भागकर मौके पर आया और कुत्तों से बचाकर उसे उसके परिजनों के पास लेकर पहुंचा। मुस्कान कुत्तों के हमले के बाद काफी घबरा गई। वह घबराहट में परिजनों को यह भी नहीं बता पाई कि उसे कुत्तों ने कहां-कहां काटा है। उसकी मां ने जब उसके कपड़े देखे तो पता चला कि 3 जगहों पर कुत्तों ने उसे काटा है।

जयदेव की ढाणी जा रहे युवक को बनाया शिकार : वहीं लोहा मंडी निवासी संदीप सिंघल ने बताया कि वह टाउन पार्क के सामने जयदेव की ढाणी में जा रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता आया और उन्हें काटकर भाग गया। इसके बाद नागरिक अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए पहुंचा। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर कुत्ते ने उन्हें काटा है, वहां पर 9-10 कुत्तों का झुंड रहता है।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों से नहीं पकड़े गए आवारा कुत्ते

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार नगर निगम को सरकारी अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से कुत्ते पकड़ने होंगे और उन कुत्तों को डॉग शेल्टर होम में रखना होगा। चूंकि अभी निगम की तरफ से डॉग शेल्टर होम का निर्माण करवाया जा रहा है तो अभी इन जगहों से कुत्तों को नहीं पकड़ा गया है। निगम के अनुसार डॉग शेल्टर होम बनने के बाद इन जगहों को कुत्तों को पकड़ा जाएगा। उधर, नगर निगम की तरफ से शहर के प्रत्येक वार्ड में डॉग फीडिंग जोन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। अर्बन एस्टेट समेत काफी जगहों ने निगम ने ये फीडिंग जोन बना भी दिए हैं। बावजूद इसके लोग कहीं भी कुत्तों को खाना खिला रहे हैं।

केस-1

शहर के सेक्टर 16-17 में पिछले दिनों स्कूटी सवार छात्रा पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया था। हमले के वक्त छात्रा छात्रा स्कूटी पर सवार थी। कुत्ते ने इस दौरान लड़की के पांव पर काटा था। छात्रा को काटते देख कुत्ते की मालकिन ने उसे बचाने का प्रयास किया था। मगर मालकिन के दबोचने के बाद भी कुत्ता नहीं रुका। करीब 10 सेकेंड बाद कुत्ता एक बार फिर लड़की पर झपटा, जिसके बाद कुछ लोगों ने कुत्ते को भगाया। घटना का वीडियो वायरल हुआ था।

केस-2

चौथा मिल एरिया निवासी सानिया को कुत्ते ने काट लिया था। वह गली में जा रही थी कि अचानक से आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे काट लिया। एचएयू के फार्म कॉलोनी निवासी ज्ञान कुमार को भी पिछले दिनों कुत्ते ने काट लिया था। वह खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर उसके पैर पर काट लिया। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं।
विज्ञापन


पिछले छह सालों में कुत्ते काटने के मामलों का विवरण

वर्ष
केस

2020
2173

2021
1681

वर्ष
केस

2022
4310

2023
6538

वर्ष
केस

2024
6718

2025
6811
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें