फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय सिविल सेवा की खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय सिविल सेवा की राष्ट्रीय स्तर की वालीबाल, हाकी और कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा राज्य की टीमों का चयन 10 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए वालीबाल का ट्रायल 10 सितंबर को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा। हाकी (पुरुष) का ट्रायल 14 सितंबर को, हाकी (महिला) टीम का ट्रायल 15 सितंबर को हाकी एस्ट्रोटर्फ कैथल के हाबडी में होगा।
इसके अलावा कबड्डी पुरुष टीम का ट्रायल 10 सितंबर और महिला टीम का ट्रायल 11 सितंबर को भीम स्टेडियम, भिवानी में होगा। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार इस प्रतियोगिता में बोर्ड, कारपोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड और एचएस आईडीसी के अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले कर्मचारी 72 घंटे पहले की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें