उकलाना मंडी। नया गांव निवासी बीना रानी ने भूना निवासी अपने पति विकास सहित ससुरालजनों पर दहेज के लिए मारपीट और तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले पति के एयरफोर्स में लगे होने का दावा करते हुए 5 लाख रुपये नकद और स्विफ्ट कार की डिमांड करने लगे। इस वजह से अक्सर उसके साथ मारपीट की गई। बीना के अनुसार उसके घर वालों ने ससुराल वालों को दो लाख रुपये और भी दे दिए, मगर दहेज के लालची संतुष्ट नहीं हुए। जांच अधिकारी गुड्डी देवी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद