फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: परीक्षा नजदीक देख डीजी को आई अपने ही आदेशों की याद... की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 7 माह बीतने के बाद अब जाकर मौलिक शिक्षा निदेशक(डीजी) को जरूरतमंद सरकारी स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों को भेजने की याद आई है। जबकि अगले माह से परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। 2024-25 शैक्षणिक सत्र बीतने वाला है।
विज्ञापन

आनन-फानन में मौलिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को समस्त डीईओ-डीईईओ की मीटिंग ली और अब सरप्लस शिक्षकों को अस्थायी तौर पर उन सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए आदेश दे दिए हैं, जहां विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की संख्या कम है या न के बराबर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षा निदेशालय में बैठे अधिकारी सरकारी स्कूलों के प्रति कितने संजीदा है। बता दें कि जून माह में मौलिक शिक्षा निदेशक ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये ही अधिकारियों की मीटिंग ली थी, जिसमें उन्होंने सरप्लस शिक्षकों को जरूरतमंद सरकारी स्कूलों में भेजने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जिले के 131 सरकारी स्कूलों में है सरप्लस शिक्षक
जिले के 131 सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं तक के 402 सरप्लस शिक्षक तैनात हैं, जिनमें 188 पीआरटी, 12 गेस्ट, 176 पीआरटी, 26 जेबीटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें