फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीज विक्रेताओं ने नए सीड एक्ट का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विधायक विनोद भयाना को ज्ञापन सौंपते एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
हांसी। बीज, पेस्टिसाइड संगठन के दुकानदारों ने प्रधान मुकेश मुंढालिया के नेतृत्व में नए सीड एक्ट के विरोध में अपनी मांगों को लेकर विधायक विनोद भयाना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पूर्व दुकानदारों की एक बैठक भी हुई। इस मौके पर शहर के खाद, बीज और कीटनाशक दवाई विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन




बैठक में प्रधान मुकेश मुंढालिया ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बीज व कीटनाशक के प्रभावी वितरण के लिए अधिनियम में संशोधन किए हैं, जिसमें कड़े दंड का प्रावधान किया जा रहा है, लेकिन निर्दोष विक्रेता के लिए गैर जमानती और संज्ञेय अपराध की श्रेणी व पुलिस हस्तक्षेप चिंता के विषय बने हुए है। बैठक में विचार रखा गया कि दुकानदार सब सीलबंद माल खरीदते हैं और सीलबंद माल ही बेचते हैं। दुकानदार पक्के बिल से माल रजिस्टर्ड कंपनी से खरीदता है और पूरी कानूनी प्रक्रिया से ही माल बेचता है, ऐसे में दुकानदार की किसी भी प्रकार से कोई जिम्मेवारी नहीं है। बीज खराब या नकली होने पर इसकी सारी जिम्मेवारी उत्पादन करने वाले की बनती है। इस नए कानून से सभी दुकानदार भाइयों को तो पूरी तरीके से मुक्त करना ही चाहिए और जो बीज कंपनियां मापदंड पूरे न करके बीज उत्पादन करती हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक के बाद दुकानदारों ने विधायक विनोद भयाना को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रधान मुकेश मुंढालिया, संदीप गोयल आर्ट ऑफ लिविंग से, संजीव शर्मा, मुकेश बंसल, जय नारायण, सुरेंदर श्योराण, आकाश, विकास चौधरी, विनोद गोयल, शीतल जैन, मनीष सिंगला, सुरेश कुमार, जगबीर सिंह शेखपुरा सहित अनेक दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें