फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था परखी, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 11 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद कोर्ट परिसर और थाने का निरीक्षण करते हांसी के एसपी अमित यशवर्धन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौंद। हांसी के एसपी अमित यशवर्धन ने मंगलवार को स्थानीय न्यायालय और थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एसपी ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने न्यायालय परिसर में प्रवेश व निकास व्यवस्था, सुरक्षा ड्यूटी, आगंतुकों की निगरानी और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी संबंधी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर संवेदनशील स्थान होता है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।
कोर्ट परिसर निरीक्षण के बाद एसपी अमित यशवर्धन थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, मुंशी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, मेस और पुलिसकर्मियों की बैरकों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सफाई, व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड संधारण पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें