फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 में पेचवर्क लगाए, स्पीड ब्रेकर भी बनाए

Mon, 26 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
झूलाघाट-पिथौरागढ़ रोड में बाहर निकल गई कॉजवे की सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टरों की सड़कों की खस्ता हालात को लेकर बार बार हुडा प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे सेक्टर 26-19 वासियों को कुछ राहत मिलेगी। हुडा प्रशासन ने सेक्टरवासियों की मांग पर टूटी सड़कों पर पेचवर्क करना शुरू कर दिया है। ठेकेदार के कर्मचारी शनिवार व रविवार को सेक्टरों की गारंटी पीरियड वाली सड़कों को ढूंढ ढूंढ कर बनाने में लगे हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह ही हुडा एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव ने सिविल इंजीनियरों से गारंटी पीरियड वाली सड़कों की लिस्ट मांगी थी। सख्ती से उन्होंने अधिकारियों को चेताया था कि यह नहीं होगा कि ठेकेदार अपना गारंटी पीरियड ऐसे ही निकाल देगा। हर हाल में ठेकेदार को गारंटी पीरियड वाली सड़कों की मरम्मत का काम करना होगा।
विज्ञापन


कई बार हो चुके हादसे
सिविल लाइन थाना रोड पर आरडब्ल्यूए की मांग पर हुडा अधिकारियों ने नए ब्रेकर भी बना दिए हैं। यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। तेजी से वाहन लाने, ले जाने वाले लोग यहां कई बार हादसे कर चुके हैं। हाल ही में सेक्टरवासियों ने यहां ब्रेकर बनाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि यहां हर रोज हादसे होते हैं। यहां तक की हाल ही में एक युवक की इसी रोड पर हुए हादसे में जान तक जा चुकी है।

सभी सेक्टरों का बुरा हाल
शहर के लगभग सभी सेक्टरों का बुरा हाल है। एडमिनिस्ट्रेटर की सख्ती के बाद सेक्टर 16-17 में तो पेचवर्क का काम शुरू हो गया। मगर दूसरे सेक्टरों में तो और भी बुरा हाल है। सबसे अधिक दिक्कत सेक्टर 13 व सेक्टर 9-11 का है। अन्य सेक्टरों में काम की डिमांड है। सेक्टर 14, सेक्टर 15, सेक्टर 27-28, अर्बन इस्टेट, पीएलए में ऐसे ही हालात हैं।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए ने दी थी आंदोलन की चेतावनी
आरडब्ल्यूए के लोगों ने ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर हुडा अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि इस रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। अगर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गए तो वे आंदोलन कर सकते हैं। सेक्टरवासियों ने इन समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों से मुलाकात की मगर समाधान नहीं हुआ। हाल ही में जब सेक्टरवासी दोबारा हुडा अधिकारियों से मिले तो उन्हें जल्द ही इन समस्याओं से निजात दिलाने बारे आश्वासन मिला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें