हिसार। सेक्टर 33 रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्रशासक से मुलाकात की। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के प्रधान धर्मवीर पानू ने की। बैठक में निवासियों ने सेक्टर में जलघर निर्माण की मांग उठाई। प्रशासक ने अधिकारियों से प्रोजेक्ट की फाइल भेजने के आदेश दिए।
स्थानीय निवासियों ने बिजली सब-स्टेशन के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। कम्युनिटी सेंटर के निर्माण और पार्कों के सुंदरीकरण पर भी जोर दिया जिसमें जॉगिंग ट्रैक और बच्चों के खेल क्षेत्र शामिल हैं। झाड़ियों की सफाई, सीवर लाइनों का रखरखाव, बंद स्ट्रीट लाइट बदलना, पुलिस चौकी निर्माण, गंदे पानी के तालाब को बंद करना, बस ठहराव के लिए क्यू शेल्टर और हाई मास्क लाइट लगाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
इस दौरान उप प्रधान कृष्ण बिश्नोई, सचिव बलविंदर सिंह, निहारिका चौहान, अशोक भुटानी, टेकराम पूनिया आदि मौजूद रहे।