सेक्टर 9-11 में आरडब्ल्यू के चुनाव के लिए एकत्रित सेक्टरवासी।
हिसार। सेक्टर 9-11 में आरडब्ल्यूए के गठन को लेकर सेक्टरवासी दो धड़ों में बंट गए हैं। एक धड़े ने रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें जितेंद्र श्योराण को प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं दूसरे धड़े ने विरोध जताते हुए कहा कि इस चुनाव में एसोसिएशन के आजीवन सदस्यों को अनदेखा किया गया है।
एक धड़े की बैठक सुभाष जैन की अध्यक्षता में हुई। सेक्टरवासियों ने कहा कि उन्होंने चुनाव के लिए आरओ ऑफिस में लिखा था, मगर कोविड के कारण चुनाव नहीं हो सके। कोरोना काल खत्म होने के बाद उन्होंने फिर चुनाव के लिए पत्र लिखा तो पता चला कि एसोसिएशन का कोई भी सदस्य ऑनलाइन शो नहीं कर रहा, जिस कारण चुनाव नहीं हो सकता। आरओ ने कहा कि आप पहले इसे ऑनलाइन अपडेट करो, फिर चुनाव होगा।
सेक्टरवासियों ने कहा कि अगर भूतपूर्व प्रधान आरडब्ल्यूए का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया होता तो चुनाव हो चुके होते। अगर भूतपूर्व प्रधान रिकॉर्ड को अपडेट कर देता है तो इस उन्हें चुनाव करवाने में कोई एतराज नहीं है। सेक्टरवासियों ने कहा कि जिन सेक्टरवासियों ने आजीवन सदस्य की फीस जमा करवा रखी है, उन्हें अनदेखा कैसे किया जा सकता है। वह सभी इस चुनाव का विरोध करते हैं। जल्द ही सेक्टरवासियों की एक आम सभा बुलाई जाएगी। सभी सेक्टरवासी की राय के बाद जो फैसला होगा वो सभी को मान्य होगा, उसे लागू कर दिया जाएगा। बैठक में प्रवीण जैन, सुभाष जैन, राजिंदर सैनी, डीबी गुप्ता, रामनिवास बेरवाल, लोकेश चंद्राकर, रमेश अग्रवाल, आरपी यादव, बलजीत, विकास, शिव कुमार, देवेंद्र शर्मा आदि सेक्टरवासी मौजूद रहे।