फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 15ए के निवासियों को 733.48 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से भरनी होगी एन्हांसमेंट राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर-15ए के निवासियों को अब 733.48 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से एन्हांसमेंट राशि जमा करवानी होगी। इससे पहले एचएसवीपी ने सेक्टरवासियों से 3345.70 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से एन्हांसमेंट राशि की वसूली करने के आदेश जारी किए गए थे। इस नए आदेश को लेकर मुख्यालय की तरफ से पत्र के माध्यम से प्रशासक व संपदा अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। साथ ही संशोधित राशि के अनुसार ही रिकवरी नोटिस जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-15ए वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सतबीर सिंधु ने बताया कि 12 अप्रैल को एचएसवीपी की तरफ से सेक्टरवासियों से 3345.70 रुपये प्रति वर्ग के हिसाब से एन्हांसमेंट राशि लेने के आदेश जारी हुए। राशि कम करवाने को लेकर सेक्टरवासी मुख्य प्रशासक से मिले थे। इस पर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से एन्हांसमेंट राशि की दोबारा से गणना करने के आदेश दिए थे। इस पर अधिकारियों ने गणना कर राशि 733.48 रुपये प्रति वर्ग मीटर बनाई और इसे मुख्यालय मंजूरी के लिए भेज दिया गया। अब मुख्यालय ने भी इस राशि को सही बताते हुए इसे मंजूरी दे दी है। सतबीर सिंधु ने कहा कि सेक्टरवासियों ने भी इस राशि को सही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें