फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर-14 पार्ट टू में मूलभूत सुविधाएं तक नहींं, आरडब्ल्यूए समाधान शिविर में लगाई गुहार

विज्ञापन
समाधान ​शिविर में एडीसी सी जयश्रद्धा को ​शिकायतों के संबंध में एक मांग पत्र सौंपते प्रवीण सिंघल
विज्ञापन
हिसार। शहर का सबसे महंगा सेक्टर-14 पार्ट टू के निवासी 7 साल बाद भी मूलभूत सुविधाएं से वंचित हैं। आरडब्ल्यूए समेत सेक्टरवासियों को मंगलवार को समाधान शिविर में गुहार लगाने पहुंचे।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों ने बताया कि वर्ष 2017 में सेक्टरवासियों को प्लॉट पर कब्जा दिया गया था। तब से आज तक सेक्टर में 40 मकान बन चुके हैं। मगर आजतक सेक्टरवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। आज तक सेक्टर के किसी भी पार्क की चहारदीवारी तक नहीं हुई। सेक्टर बनने से लेकर आज तक दोबारा सड़कों की कारपेटिंग का कार्य नहीं हुआ है। कई जगह तो सड़क बची ही नहीं है। सिरसा रोड पर भैंस फार्म के साथ सेक्टर का प्रवेश व निकास मार्ग बनना है, जो जीएलएफ के साथ मतभेद के कारण लटका पड़ा है। सेक्टर के काफी हिस्सों में सीवर ओवरफ्लो रहते हैं, जिससे प्लॉट में सीवर का पानी भरा रहता है। इससे बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
सेक्टर-14 पार्ट टू व 33 के लिए सेक्टर 33 में सब स्टेशन के लिए जगह निर्धारित है। मगर यहां भी एचएसवीपी व बिजली निगम के बीच कीमत के लेन-देन के विवाद के कारण यह प्रोजेक्ट भी लंबित है। इसके अलावा सेक्टर में सड़कों की सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। काफी समय ये सफाई का टेंडर ही नहीं हुआ है। मांग पत्र सौंपने वालों में आरडब्ल्यूए के संरक्षक प्रवीण सिंघल, निवर्तमान पार्षद अनिल जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें