फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: न्यूड फोटो वायरल करने का डर दिखाकर ठगी करने का दूसरा आरोपी काबू

Fri, 02 May 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। न्यूड फोटो वायरल करने का डर दिखाकर 1.04 लाख रुपये ठगने के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव उड़ीना निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि शहर निवासी व्यक्ति ने 1.04 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके फोन पर 29 नवंबर 2024 को एक लिंक आया और उसने क्लिक कर खाते से संबंधित डिटेल व फोटो भेज दी। कुछ समय बाद उसके एडिट कर न्यूड बनाकर रिश्तेदारों को भेजने के बारे में फोन आए। बदनामी के डर से उसने आरोपी के बताए खाते में 1.04 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस बारे में पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। ठगी के रुपये मनोज के बैंक अकाउंट में जमा हुए थे। मनोज ने अपना बैंक अकाउंट संजय को बेचा था। अब पुलिस ने आरोपी संजय को काबू कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें