बास। बीमा किस्त के नाम पर 51,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर अपराध थाना हांसी पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोनू बिहार के नालंदा जिले के गांव सालदी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 25 सितंबर 2024 को गांव बडाला निवासी कृष्ण से ठगी की थी। दोनों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर बीमा किस्त न भरने पर नुकसान होने का डर दिखाया था और उसके बाद 51,000 रुपये ऐंठ लिए थे। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
किराना की दुकान से नकदी व सामान चोरी
अग्रोहा। गांव मीरपुर की किराना की दुकान से चोर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में मीरपुर निवासी हरबंस ने बताया कि उसकी गांव के मेन चौक पर दुकान है। रविवार रात दुकान की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर घुसे और गल्ले से तीन हजार रुपये व सामान ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।