फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में तबदील पिंक मिनी बसों में लगाईं सीटें, सोमवार से बेटियों के लिए दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोरोना के केस घटने के बाद रोडवेज ने पिंक मिनी बसों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। सोमवार से बेटियों को इन बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। एंबुलेंस में तबदील इन बसों में अब सीटें लगा दी गई हैं। बसों से एंबुलेंस का सामान निकालकर रोडवेज ने अपने पास रिजर्व में रख लिया है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर दोबारा लगाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें, कि करीब दो साल पहले हिसार और हांसी सब डिपो को बेटियों के लिए 9 पिंक मिनी बसें मिली थी। इनमें हिसार की सात बसें शामिल हैं। बसें आने के बाद कुछ दिनों तक ही चल पाई। कारण रहा कि शुरू में रोडवेज रूट तय नहीं कर पाया। उसके बाद कोरोना ने इन बसों के पहिये थाम दिए गए। अब कोरोना केस कम होने के बाद रोडवेज इन बसों को बेटियों के लिए चलाएगा। बसें चलाने को लेकर हिसार डिपो के महाप्रबंधक राहुल मित्तल की ओर से कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा को अवगत करवाया जा चुका है।
----
जरूरत के मुताबिक चलाई जाएगी बसें -
सोमवार से इन बसों को चलाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है, लेकिन इन बसों को किन रूटों पर चलाया जाएगा, अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। कार्यकारी यातायात प्रबंधक के अनुसार जिन-जिन रूटों पर बेटियों को बसों की जरूरत पड़ेगी, इन्हें वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन

----
पांच बसें एंबुलेंस में की थी तबदील -
कोरोना की दूसरी लहर में पांच बसों को एंबुलेंस में तबदील करने के आदेश आए थे। दो दिन के अंदर इन बसों को एंबुलेंस बना दिया गया। दो बसों को हिसार के जिला नागरिक अस्पताल में खड़ा किया गया। अन्य बसें वर्कशॉप में खड़ी की गई। हालांकि इन बसों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो पाया। हॉल ही में दो बसें चेकिंग के लिए रोडवेज फ्लाइंग को दी हुई थी। मगर अब इन बसों की सुविधा बेटियों को मिलेगी।
विज्ञापन

------
बसें चलाने को लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी है। सोमवार से बेटियों के लिए पिंक मिनी बसें चलनी शुरू हो जाएगी।
- अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें