फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कपिल के हत्यारोपियों की तलाश में राजस्थान से लेकर गोवा तक दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जिम संचालक कपिल रेढ़ू हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीम राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व गोवा में दबिश डाल रही है। पुलिस से बचने के लिए हत्यारोपी भी लगातार जगह बदल रहे हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं. एनआईए की टीम भी इस मामले में छानबीन करेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में एक दिन पहले ही दोनों आरोपियों की पहचान कर ली थी। दोनों हमलावर हिसार जिले के हैं। शूटरों की बाइक व हेलमेट बरामद हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी तोशाम के रास्ते होते हुए राजस्थान भागे हैं जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान में दबिश दी। आरोपी वहां से भी भाग निकले। पुलिस ने अब उनको पकड़ने के लिए अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही है। पुलिस की छह टीमें, हिसार एसटीएफ के साथ मिलकर लगातार दबिश दे रही हैं। जिस फेसबुक आईडी व नंबर से हैरि बॉक्सर के नाम से पोस्ट व ऑडियो वायरल की गई है, उसके बारे में भी जानकारी निकलवाई जा रही है।
वीरवार सुबह हुई थी हत्या

शहर में दिल्ली रोड पर फव्वारा चौक के पास वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने रेड जिम संचालक कपिल रेढू को गोलियों से भून डाला था। वहीं, एक्सरसाइज कर रही युवती गोली लगने से घायल हो गई। हत्यारोपियों ने महज 5 सेकेंड के भीतर 9 राउंड फायर किए। तीन गोलियां कपिल के शरीर के आरपार हो गई। चार गोलियां पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से निकाली गई। घटना के कुछ घंटे के बाद लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरि बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखकर व ऑडियो वायरल कर इसकी जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन

वर्जन

इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार कई राज्यों में दबिश दे रही है। उम्मीद है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- विनोद कुमार, एसपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें