फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्रीलंका में समुद्र की लहरों ने छीना इकलौता बेटा, आज हिसार में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
समृद्ध परूथी
विज्ञापन
हिसार। श्रीलंका में समुद्र की लहरों ने जिला अटार्नी (डीए) सुनील परूथी के परिवार से उनका इकलौता बेटा समृद्ध परूथी छीन लिया। समुद्र में डूबने से हुई मौत के बाद समृद्ध का शव बुधवार देर रात हिसार पहुंचा। वीरवार सुबह 10 बजे सेक्टर-16-17 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। समृद्ध दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गए थे और वीरवार को उन्हें वापस लौटना था।
विज्ञापन

परिवार के मुताबिक सोमवार सुबह समृद्ध की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। पिता ने उन्हें पानी से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसके बाद वह दो दोस्तों के साथ समुद्र में राफ्टिंग करने गए। बताया गया कि पहली छोटी लहर आने से तीनों का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान आई तेज लहर एक दोस्त को दूर ले गई जबकि समृद्ध पानी के बहाव में बह गए। बचाव दल ने दोनों दोस्तों को समय रहते बाहर निकाल लिया, लेकिन समृद्ध की तलाश में देरी हो गई।

समृद्ध करीब 15 से 20 मित्रों के साथ श्रीलंका भ्रमण पर गए थे। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह समेत कई अधिवक्ताओं ने उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। हादसे को लेकर हिसार बार एसोसिएशन ने मंगलवार को न्यायिक कार्य स्थगित (वर्क सस्पेंड) रखा था।
विज्ञापन


समृद्ध अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी बड़ी बहन का कुछ समय पहले विवाह हुआ था। उनके दादा ज्ञान चंद फतेहाबाद के भूना गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। समृद्ध ने नरसी मोनजी संस्थान, मुंबई से स्नातक (व्यापार प्रशासन-बीबीए) की शिक्षा पूरी की थी। वह हिसार में उद्यम शुरू करने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें