फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चेकिंग के लिए रोकी एसडीओ की गाड़ी तो बकाया बिल पर काट दी थाने की बिजली सप्लाई

विज्ञापन
अग्रोहा थाना परिसर अंधेरे में डूबा हुआ। संवाद 
विज्ञापन
अग्रोहा। वाहन चेकिंग के बहाने बिजली निगम के एसडीओ को आधे घंटे तक रोकना अग्रोहा पुलिस को वीरवार को उल्टा पड़ गया। देर से ऑफिस पहुंचे एसडीओ के निर्देश पर दोपहर बाद दो महीने का 6200 रुपये बिल बकाया होने के चलते थाने की सप्लाई काट दी गई। इसके चलते देर शाम तक थाना अंधेरे में डूबा था। पुलिस कर्मियों को टार्च की रोशनी में काम करना पड़ रहा था। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि बकाया जमा कर दिया गया है और बिजली आपूर्ति सुचारू है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह करीब 10 बजे अग्रोहा पुलिस चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के लिए नाका लगाकर खड़ी थी। इस दौरान बिजली निगम अग्रोहा के एसडीओ रविंद्र सिंह ऑफिस जा रहे थे। एसडीओ ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली, जबकि उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखा था। अपना परिचय देने व गाड़ी के कागजात पूरे होने की बात कहने के बाद भी थाना प्रभारी ने उनसे गाड़ी से नीचे उतरकर आरसी दिखाने को कहा। एसडीओ गाड़ी से उतरे व कागज भी दिखाया, फिर भी नहीं छोड़ा गया। एसडीओ का कहना है कि थाना प्रभारी ने धौंस दिखाते हुए कहा कि ट्रैफिक के बहुत सारे रूल होते हैं। इस दौरान करीब आधा घंटे तक उन्हें रोके रखा गया। एसडीओ ने ऑफिस पहुंचकर थाने के बिजली बिल चेक किया तो दो महीने का 6200 रुपये पेंडिंग था। इसके बाद एसडीओ टीम के साथ थाने पहुंचे और बिजली का मीटर उखाड़ दिया। वहीं थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि करीब पांच हजार का बिल बकाया था, जिसे जमा करा दिया गया है। थाने की सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें