हिसार। सेक्टर-13 की सुमन ने सातरोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लोन डिपार्टमेंट के वाइस मैनेजर अमित और दिनेश के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी करने व अमानत में खयानत करने की शिकायत आईजी को दी थी। सदर थाना पुलिस ने दोनों नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सुमन रानी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने तथा उसके पति ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा सातरोड़ से प्लाॅट पर लोन करवाया था। बाद में दिनेश उर्फ श्रीभगवान की पढ़ाई व दुकान खरीदने के लिए मकान पर ही लिमिट 1 लाख बनवाई। उसके बाद मैनेजर अमित ने मेरे खाते से छेड़छाड़ करके लिमिट 18 से 25 लाख रुपये कर दी। अमित ने अपना कमीशन लेकर बाकी पैसे मेरे पति की लिमिट में डाल दिए। वे रुपये मेरे पति ने इस्तेमाल किये। मैनेजर अमित ने दिनेश के साथ मिलकर 2 अक्तूबर 2022 को मेरे खाते जिस पर मकान की रजिस्ट्री पर बनाया गया है। उसे मेरी मर्जी व जानकारी बिना हस्ताक्षर करके बढ़ा दिया गया। मुझे लगभग 6 महीने बाद मामला पता चला। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद