फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जल संसाधन विभाग से एसडीओ प्रियंका, जेई राजेश को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार

Thu, 26 Dec 2024 06:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सुशासन दिवस के अवसर पर श्रेष्ठ काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से एसडीओ प्रियंका, जेई राजेश को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इन दोनों ने अधिकारियों ने नारनौंद क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में हर साल जलभराव से बर्बाद होने वाली फसलों को बचाया। करीब 2,000 एकड़ कृषि भूमि के लिए प्रोजेक्ट बनाकर जल भराव को खत्म किया। हजारों किसानों को सीधा फायदा पहुंचा।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को संबोधित किया। इसके बाद कर्मचारी-अधिकारियों को सम्मानित किया। रासीसे स्कूल कालवास से पीजीटी आशा रानी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। आशा रानी ने रफ कॉपी पर नोट्स बनाकर विशेष पुस्तकालय के जरिये विद्यार्थियों की मदद की थी। उनके इस लाइब्रेरी के थीम को करीब 154 स्कूलों तक पहुंचाया गया। होमगार्ड राजेश कुमार को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राजेश ने पिछले महीने महिला की चेन तोड़कर भागने वाले स्नेचर का पीछा कर उसे कुछ दूरी पर ही दबोच लिया। बहादुर का परिचय देते हुए महिला की चेन को वापस दिलाई और आरोपी को पुलिस के हवाले किया।
मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का संकल्प लें। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने परमाणु परीक्षण करने का एक राजनीतिक एवं कूटनीतिक निर्णय लेकर विश्व को चौंका दिया था। सुशासन कायम करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। हमें एक टीम के रूप में काम करते हुए लोगों को सुलभ और पारदर्शी जवाबदेही शासन देना होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर हिसार विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, एडीसी राहुल मोदी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद सीईओ हरबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें