फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आमटी झील का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, बिखरा मिला कचरा, बैठने के लिए खोजते रह गए जगह

Fri, 20 Feb 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। आमटी झील में समस्याओं का अंबार लगा है। यहां सफाई व्यवस्था बदहाल है। लाइट की व्यवस्था नहीं है और बैठने के लिए बेंच तक नहीं हैं। एसडीएम राजेश खोथ ने वीरवार को झील का निरीक्षण किया और यह कमियां उजागर हुईं। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को झील की स्थिति सुधारने के स्पष्ट निर्देश दिए।
विज्ञापन

आमटी झील को लेकर लगातार शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं। लोगों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कचरा बिखरा हुआ, पेयजल की कमी और सुविधाओं के अभाव को देखा। उन्होंने नगर परिषद से तुरंत पेयजल की व्यवस्था, 20 बेंच लगाने, लाइट की व्यवस्था करने और नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। इससे झील पर आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और रात के समय भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
पार्क के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा
नगर परिषद ने आमटी झील और आसपास के पार्क के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय में भेजा है। योजना के अनुसार झील के पास पंछी विहार बनाया जाएगा। झूले लगाए जाएंगे, वाहनों की पार्किंग और रिफ्रेशमेंट जोन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा झील में बोटिंग के लिए दो बोट रखी जाएंगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि ये सुधार झील को और आकर्षक बनाएंगे और नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इस पहल से आमटी झील एक साफ-सुथरा और सुरक्षित स्थल बन सकेगी।
विज्ञापन

::::::::::::::


आमटी झील में निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां पर कई कमियां मिली। जिस पर नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वहां पर व्यवस्था बनाएं।- राजेश खोथ, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें