हिसार। उपायुक्त अनीश यादव के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में बुधवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान शिविर की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ज्योति मित्तल गांव बालक की ढाणियों में पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रार्थना-पत्र पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 2 दिन में एटीआर देने के निर्देश दिए। ग्राम सिंघवा खास में ब्लाकों की सड़क का लेवल नीचा करवाने की शिकायत पर एसडीएम ज्योति मित्तल ने लोक निर्माण विभाग हांसी के अधिकारियों को 5 दिन में जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
इसके अलावा राजीव नगर निवासी सेवा की दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत लाभ दिलवाने की शिकायत पर एसडीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। गांव कैमरी निवासी रोहतास की जमीन संबंधी मामले में कार्रवाई करने की शिकायत पर तहसीलदार हांसी को 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीपीओ नरेंद्र कुमार, जिला लोक संपर्क एवं सूचना अधिकारी रोहित कुमार मौजूद रहे।