फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में छाईं एसडी कॉलेज की छात्राएं

Sat, 18 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी विजेता छात्राओं के साथ प्राचार्य डॉ़ एसके गुप्ता। संस्थान
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता हिसार के गुरु गोरखनाथ जाट कॉलेज में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में एसडी महिला महाविद्यालय से कुल 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें से 4 विद्यार्थियों ने शीर्ष 10 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राएं पलक, गुंजन और सुकन्या व बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हिमांशी ने यह स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं लेखन कौशल का विकास होता है। रेड रिबन क्लब के नोडल आफिसर एसोसिएट प्रोफेसर शीलू कुमारी के नेतृत्व में एड्स जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें छात्राओं को एड्स के लक्षण व बचाव की जानकारी दी गई। इसी अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्रा अंजू बीए तृतीय ने वीरवार को आयोजित हरियाणा स्टेट रन मैराथन में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंजू को 7000 रुपये की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से सामाजिक विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसका नेतृत्व राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्रतिभा, अमृता व कविता व इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनु, प्रीति, पूनम व सुदेश शामिल रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सलोनी बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान जानवी बीए प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान छवि बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सविता मलिक, अनिल कुमारी व सलोनी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें