फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उगालन में बिहार के दो मजदूरों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 16 Jul 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव उगालन में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बिहार से खेत में काम करने आए दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार के सहरसा जिले के गांव मनिकपुर निवासी रणधीर के रूप में हुई है। वहीं घायल का नाम रतन है जो उसी गांव का निवासी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 16-17 दिन पहले रणधीर, रतन समेत 10 मजदूर अपने गांव मनिकपुर से गांव उगालन में धान की रोपाई का काम करने आए थे। सोमवार रात करीब 9 बजे रतन और रणधीर खेत से काम करके गांव उगालन से करेला रोड की तरफ अपने कुछ अन्य साथियों के पास सोने जा रहे थे, तभी करेला की तरफ से आई एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।
घायल रतन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गाड़ी चालक ने पहले गाड़ी तेज स्पीड में चलाई और फिर गलत दिशा में मोड़कर जानबूझ कर उनकी ओर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अंधेरा अधिक होने के कारण गाड़ी के नंबर नोट नहीं किया जा सका। टक्कर लगते ही दोनों मौके पर गिर गए, और रतन को गाड़ी घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गई।
विज्ञापन

खेत मालिक मंजीत ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल जींद पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रतन को भर्ती कर लिया, जबकि रणधीर को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। जींद के नागरिक अस्पताल में रणधीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बास थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार बताया कि जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। घायल के बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें