फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भाई की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के सामने मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार ढंढूर निवासी 23 वर्षीय सुनील की मौत हो गई जबकि उसकी 25 वर्षीय बहन पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। सुनील अपनी बहन को कंप्यूटर सेंटर छोड़ने जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक सुनील के चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि सुनील अपनी बहन पूजा को मंगलवार सुबह स्कूटी पर ढंढूर से हिसार स्थित कंप्यूटर सेंटर पर छोड़ने जा रहा था। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए। उन्हें हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं पूजा का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत केस दर्ज किया है। पूजा एमकॉम की छात्रा है जबकि सुनील बीए का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें