फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हर रोज आ रहे ब्लैक फंगस के नए मामले, ठीक हो चुके मरीज भी दोबारा ले रहे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के मामले कम नहीं हो रहे है। हर रोज अस्पताल में ब्लैक फंगस के नए मरीज आ रहे है। साथ ही कुछ ऐसे मरीज अस्पताल आ रहे है, जिनका पहले भी उपचार चल चुका है। उस समय ठीक भी हो गए थे, लेकिन अब उनमें दोबारा से फंगस फैलना शुरू हो गया है। मंगलवार को ब्लैक फंगस के 7 नए मरीज दाखिल हुए है। इसके अलावा दो मरीज दोबारा से इलाज लेने अस्पताल पहुंचे है, क्योंकि ठीक होने के बाद भी फंगस से निजात नहीं मिली।
इस समय ज्यादातर मरीज शक के आधार या शुरूआती लक्षण आने पर ही अस्पताल आ रहे है। पिछले सप्ताह से ब्लैक फंगस से होने वाली मौत के आंकड़े में भी बढ़ोतरी हो रही है। 2 जुलाई को चार मरीजों की मौत हुई थी। इसके बाद से हर रोज एक या दो मरीजों की मौत हो रही है। मंगलवार को दो मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। इन मरीजों में ब्रेन तक फंगस का संक्रमण जा पहुंचा था। अब तक ब्लैक फंगस से 96 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दवा की कमी थी और खुद छुट्टी लेकर घर चले गए
हालांकि, मेडिकल कॉलेज में पहले के मुकाबले मरीजों की संख्या कम हुई है, लेकिन अब दोबारा से मरीज बढ़ने शुरू हो गए है। अभी अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस के 50 मरीज दाखिल है। इस समय वह मरीज अधिक आ रहे है, जो उपचार ले चुके है। मगर उनको फंगस से राहत नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि उन दिनों दवा की काफी कमी थी, जिस कारण अधिकतर मरीज खुद छुट्टी लेकर घर चले गए थे।
दोनों सामान्य हुए ऑपरेशन
अस्पताल में मंगलवार को चिकित्सकों ने दो मरीजों के ऑपरेशन किए है। एक जबड़े का और दूसरा नाक का। दोनों ऑपरेशन सामान्य हुए। राहत की बात है कि किसी के अंग नहीं निकालने पड़े।
विज्ञापन

सात नए मरीज आए, दो की मौत
अब वे मरीज ज्यादा आ रहे है, जो इलाज पहले ले चुके है। मगर अब उनको दोबारा से म्यूकरमाइकोसिस की शिकायत आने लगी है। इसलिए दोबारा से इलाज करवा रहे है। मंगलवार को 7 नए मरीज दाखिल किए है और दो की मौत हुई है।
डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें