फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवक के पेट में कैंची घोंपी, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऋषि नगर निवासी एक युवक पर कैंची से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि घायल विनोद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुरा गांव का निवासी है और वर्तमान में ऋषि नगर में रहकर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि 20 जून की रात ऋषि नगर निवासी विक्रम, गगन और रोहित उसके घर आए और उसे तिकोना पार्क में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कैंची से उसके पेट पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें