फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधजली अवस्था में मिला साइंस टीचर का शव, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले अपने पिता की दवा लेने के लिए घर से अस्पताल गए चिकनवास गांव के सरकारी स्कूल में विज्ञान के अध्यापक सूर्य नगर की गली नंबर आठ निवासी अजीत सिंह का शव शनिवार सुबह तोशाम रोड पर एक खाली प्लॉट से अधजली अवस्था में बरामद हुआ।
विज्ञापन

राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अभिमन्यु लौहान व मिलगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। मामले में मिलगेट थाना पुलिस ने 18 जून को मृतक अध्यापक अजीत सिंह के भाई अनूप सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। मृतक अजीत 44 वर्ष का था।
जिस जगह से शव बरामद हुआ वहां पर मृतक अजीत सिंह की बाइक भी खड़ी थी। पुलिस ने बाइक में पड़े कागजात की मदद से उसके परिवार वालों से संपर्क किया। मौके पर मृतक के भाई अनूप सिंह ने पहुंचकर शिनाख्त की। अनूप सिंह ने मृतक अजीत सिंह के लोअर की डबल जेब और उसके हाथों की बनावट को देखकर शिनाख्त की। घटना स्थल पर अजीत की बाइक के अलावा दो टीके, एक सिरिंज, एक चाकू, एक बीड़ी का बंडल, प्लास्टिक के दो ढक्कन व जली हुई प्लास्टिक की एक बोतल बरामद हुई। पुलिस ने शनिवार शाम को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अजीत के भाई अनूप के बयान पर मिलगेट थाने में धारा 302, 201, 346 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक अजीत सिंह के भाई अनूप ने बताया कि उसका छोटा भाई 44 वर्षीय अजीत सिंह पिता रामफल की दवा लेने के लिए वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक पर सवार होकर निकला था। वहां से नहीं लौटा। इसके बाद कई जगह उसके बारे में पता करने भी कुछ पता नहीं चला तो 18 जून को मिलगेट थाने में गुमशुदगी का पर्चा दर्ज करवाया गया। अनूप ने बताया कि इसी बीच शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसे पुलिस ने अधजली अवस्था में मिले शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। मौके पर जाकर देखा तो शव उसके छोटे भाई अजीत का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें