फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कूल वैन ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौत

Sat, 17 Feb 2024 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव श्यामसुख के पास शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार 22 वर्षीय धान्सू गांव निवासी अजय की मौत हो गई। शनिवार सुबह सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धान्सू गांव निवासी अजय टाइल लगाने का काम करता था। शुक्रवार को वह सिंडोल गांव में काम देखने के लिए गया था। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब जब वह वापस बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ आ रहा था तो श्यामसुख गांव के बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक पर सवार अजय घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। देर रात को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें