फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: कंजक पूजन के बहाने लेकर गए स्कूल संचालक के बेटे ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Oct 2022 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम को 16 वर्षीय नाबालिग के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म तथा एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना खंड के गांव में प्राइवेट स्कूल संचालक के बेटे ने पहली कक्षा की 5 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के रजवाहे की पटरी के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी मासूम बच्ची को स्कूल से नवरात्र में कंजक पूजन कार्यक्रम के लिए लेकर गया था। दुष्कर्म का आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्कूल संचालक के घर नवरात्र के अंतिम दिन कंजक पूजन कार्यक्रम था। जिसमें 9 कन्याओं का पूजन किया जाना था। मगर एक लड़की कार्यक्रम में कम रह गई थी इसलिए स्कूल संचालक का नाबालिग बेटा 5 वर्षीय पहली कक्षा की छात्रा को स्कूल से अपने घर लेकर चल पड़ा। परंतु कुछ ही दूरी पर जाकर 16 वर्षीय सचिन ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।


यह भी पढ़ें : Haryana: हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन की मांग को लेकर खापों ने भरी हुंकार, 20 सदस्यों की कमेटी बनाई

 

इसके बाद आरोपी बच्ची को पीड़ा की हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। मासूम बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को स्कूल संचालक के बेटे द्वारा गलत काम किए जाने की बात बताई। इसके बाद बच्ची को उसकी मां सीएचसी केंद्र भूना में लेकर पहुंची। इसके बाद चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार करके घटना को जानकारी पुलिस को दी।

 

जहां से पुलिस उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर पहुंची। थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम को 16 वर्षीय नाबालिग के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म तथा एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें