फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कूल मुखियाओं को दिया नेतृत्व और शैक्षिक प्रबंधन का प्रशिक्षण

Fri, 27 Nov 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
फतेहाबाद डाइट मताना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते स्कूल मुखिया। महाविद्यालय
विज्ञापन
फतेहाबाद। बदलते शैक्षिक परिवेश में विद्यालयों का नेतृत्व मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), मताना में स्कूल मुखियाओं का पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

दो चरणों में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के कुल 96 स्कूल मुखियाओं ने भाग लिया। इनमें पहले चरण में 38 और दूसरे चरण में 58 प्रतिभागी शामिल रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रिंसिपल, हेडमास्टर, ईएसएचएम और हेड टीचर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विद्यालय नेतृत्व, शैक्षिक प्रबंधन और नई शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल तैयार करने और आधुनिक शैक्षिक चुनौतियों से निपटने के विषयों पर भी सत्र आयोजित किए गए। पहला चरण 11 से 17 नवंबर तक और दूसरा चरण 20 नवंबर से शुरू हुआ था।
विज्ञापन

विशेष आमंत्रित विशेषज्ञ डॉ. बलविंदर खुराना, प्रिंसिपल एवं विभागीय रिसोर्स पर्सन और अशोक कुमार, प्रिंसिपल ने विशेष सत्रों में अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. प्रदीप लौरा, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. हरि सिंह और सुनील कुमार कड़वासरा ने विभिन्न विषयों पर सत्र और गतिविधियां संचालित कीं। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ प्रवक्ता आशीष कुमार ने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूल मुखियाओं को सक्षम बनाकर विद्यालयों में बेहतर नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण तैयार करना है।
प्रभावी नेतृत्व के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम के शुभारंभ पर संस्थान के मुखिया विनोद कुमार श्योराण ने स्कूल मुखियाओं को प्रभावी नेतृत्व अपनाने और विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता शेर सिंह और राकेश कुमार ने भी मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें